Bihar_Kadhi_Bari-2508-Edit

Rajasthani Kadhi: कढ़ी तो कई तरह की खाई होगी लेकिन आज ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल में बनी स्वादिष्ट कढ़ी

By Shivam Yadav 

March 15, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
kadhi

अगर आप कढ़ी खाने के शौकीन है और कई अलग तरह की कढ़ी खा चुके है तो आज आप बना सकते है राजस्थान की फेमस कढ़ी, इसको खाने के बाद आप और सभी तरह की कढ़ी के स्वाद भूल जायेंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

kadhi kachori

सामग्री

2 कप                       खट्टा दही 2 टेबल स्पून               बेसन 4 कप                       पानी 1/4 टी स्पून                हींग 1 टेबल स्पून               नमक 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून               दालचीनी पाउडर 2-3 टेबल स्पून            चीनी 2 टेबल स्पून                तेल 2 टी स्पून                  सरसों के दाने 10                          कढ़ीपत्ता 4 साबुत                    लाल मिर्च 2 टेबल स्पून              हरा धनिया

marashtrian kadhi recipe

स्टेप 1

सबसे पहले दही को अच्छी फेंटे जब तक वह स्मूद न हो जाए, इसमें बेसन मिलाएं, इसे दोबारा अच्छे से फेंटें ताकि यह स्मूद हो जाए। इसमें हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, चीनी और पानी डालें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें।

स्टेप 3

जब ये साबुत मसाले चटकने लगे तो इसमें दही का मिश्रण डालें, तेज आंच पर इसे पकाएं और उबाल आने दें।

स्टेप 4

अब आंच को धीमा कर दें और कढ़ी को 15 मिनट के लिए ऐसे ही पकाएं, हरा धनिये से गार्निश करने के बाद गुजराती कढ़ी को गर्मागर्म सर्व करें।