Karmua Saag : साग तो कई तरह के खाएं होंगे लेकिन आज ट्राई करिए करमुआ साग, जो रोगों से रखे दूर

By Shivam Yadav

October 11, 2024

पालक, बथुआ, मूली साग से लेकर चुकंदर के पत्ते की सब्जी तो हम सभी ने खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी करमुआ का साग खाया है। करमुआ, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साग है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है जिसे रोटी के साथ खाया जाता है, तो जान लीजिए कैसे बना सकते है इस टेस्टी डिश को

सामग्री

500 ग्राम                          करमुआ साग 10-12                             लहसुन कली 4                                    हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 टेबल स्पून                     अदरक ½ टी स्पून                        हींग ½ टी स्पून                        हल्दी पाउडर ½ टी स्पून                        जीरा स्वादानुसार                       नमक 2 टेबल स्पून                     सरसों तेल

स्टेप 1

सबसे पहले करमुआ साग को साफ पानी में 4-5 बार धोएं। अब करमुआ साग को बारीक काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद लोहे या स्टील की मोटी कढ़ाही को मीडियम फ्लेम पर रखें गर्म होने के बाद उसमें तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद लहसुन डालकर पकाएं। अब हरी मिर्च डालकर भूनें।

स्टेप 3

इन सामग्रियों के पकने के बाद साग डालकर अच्छे से चलाएं और 5 मिनट के लिए प्लेट से ढक दें। इसमें नमक हींग और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 4

अब बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं ताकि साग बर्तन की तली में चिपके ना। अब आपका करमुआ साग बनकर तैयार है। आप इसे मक्के, गेहूं की रोटी और पराठे के साथ लुत्फ लेते हुए खा सकती हैं।