Navratri Special: चीला तो कई तरह का खाया होगा लेकिन इस नवरात्र में बनाए खीरे से बना क्रिस्पी चीला

By Shivam Yadav

October 6, 2024

नवरात्रि के व्रत में आपने आलू का बना चीला तो खाया होगा लेकिन अगर आप इसके स्वाद को बदलना चाहते हैं तो इसमें खीरा डालकर इसे अलग ट्विस्ट दें. आप चाहे तो इसे कुट्टू के आटे में मिक्स करके भी बैटर तैयार करके बना सकते हैं या फिर समा के चावल और साबूदाने के पाउडर को पीसकर एक साथ मिलाकर भी इसे बनाया जा सकता है

सामग्री

1                                खीरा (कद्दूकस) 1/2 कप                       दही 1/2 कप                       चावल का आटा 1/2 कप                       साबूदाने पाउडर टी स्पून                        काली मिर्च स्वादानुसार                   सेंधा नमक 1 टी स्पून                    हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 टी स्पून                    अदरक 1 टेबल स्पून                हरा धनिया 2 टेबल स्पून                देसी घी

स्टेप 1

सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा और साबूदाना का पाउडर और लें और अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 2

इसमें दही, काली मिर्च, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। इस बैटर में हल्का सा पानी मिला लें। इसमें कददूकस किया हुआ खीरा मिक्स करें।

स्टेप 3

इसके बाद एक पैन को गरम करें, इस पर घी लगाएं और अब करछी में बैटर भरकर फैलाएं, इस पर घी छिड़के और ढक्कन लगाकर पकाएं।

स्टेप 4

अब चीला को दूसरी तरफ से भी सेंके और इसे धनिए की चटनी के साथ परोसें।