Ramadan 2024: रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा, जानें इसके जबरदस्त फायदे

By Roshni Jaiswal

March 9, 2024

रमजान के पाक महीने की शुरुआत 12 अप्रैल से शुरू हो रही है। मुस्लिम लोग 30 दिनों तक रोजा रखकर इस पाक महीने को मनाते हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ खाते और पीते नहीं है। इस दौरान खजूर के बिना रोजा नहीं खोला जा सकता है। तो आईए जानते हैं खजूर खाकर ही रोजा क्यों खोलते हैं और इसके फायदे

मुस्लिम धर्म में ऐसा माना जाता है कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को खजूर बहुत पसंद था और वह खजूर से ही अपना रोजा खोलते थे। तब से मुस्लिम खजूर खाकर रोजा खोलने की इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा खजूर खाकर रोजा खोलने के कई फायदे मिलते हैं

शरीर को मिलती है एनर्जी

रोजा खोलने के बाद आपके शरीर को कमजोरी, थकान और सिरदर्द महसूस होने लगती हैं। ऐसे में खजूर खाकर रोजा खोलने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

एसिडिटी से मिलती राहत

खजूर खाकर रोजा खोलने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। रोजा के दौरान एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

हड्डियां होती मजबूत

खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती है। खजूर कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो रोजा के दौरान हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।

शुगर बैलेंस करें

खजूर खाकर रोजा खोलने से शुगर बैलेंस करने में मदद मिलती है। रोजा के दौरान शरीर का शुगर बैलेंस नहीं रहता है। ऐसे में खजूर शरीर में शुगर को बैलेंस रखने में मदद करता है।