Oats Vegetable Dhokla:  सुबह सुबह नाश्ते में ट्राई करें 5 मिनट में बनने वाला ओट्स वेजिटेबल ढोकला

By Shivam Yadav

August 21, 2024

गुजराती स्नैक्स की बात आती है तो नरम और स्पंजी ढोकला हमेशा हिट होते हैं। स्वादिष्ट होने के अलावा, ओट्स और वेजिटेबल ढोकला का यह वर्जन पौष्टिक है जो आपके भोजन का एक सही विकल्प है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/2 कप                   ओट्स का पाउडर 1/2 कप                   दही 1/2 कप                   सूजी 1/2 टी स्पून              अदरक मिर्च का पेस्ट 1/2 कप                  उबली हुई सब्जियां (मटर,बीन्स, गाजर) स्वादानुसार               नमक 1 टेबल स्पून             ईनो फ्रूट साल्ट 1 टेबल स्पून             हरा धनिया 1 टेबल स्पून             मिर्च पाउडर

स्टेप 1

एक बाउल में सारी सामग्री को एक साथ मिला लें। ईनो फ्रूट साल्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और घोल में झाग आने दें।

स्टेप 2

एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। थाली में घोल डालें. थाली को तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण समान रूप से फैल न जाए।

स्टेप 3

इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर छिड़कें। ढोकला के समान रूप से पक जाने तक स्टीमर में 8 से 9 मिनट तक स्टीम करें।

स्टेप 4

अंत में पके हुए ढोकला को हल्का ठंडा करके टुकड़ों में काट लें। इसे हरे धनिया की चटनी के साथ परोसें।