Lauki pakoda: शाम के नाश्ते में चाय के साथ ट्राई करें लौकी से बनने वाले क्रिस्पी और टेस्टी पकोड़े

By Shivam Yadaav

October 13, 2024

लौकी एक पौष्टिक और हेल्दी सब्जी है, जिसे आमतौर पर भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग लौकी को उबाऊ मानते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से तैयार किया जाए तो यह बहुत ही स्वादिष्ट हो सकती है। लौकी पकोड़ा एक ऐसा स्नैक है जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है।

सामग्री

लौकी                                  1 (गोल पीस में कटा) बेसन                                   1 कप नमक                                   स्वादानुसार पानी                                    जरूरत अनुसार अदरक (कद्दूकस किया)            1 टेबल स्पून हरी मिर्च                               4 (कटी हुई) तेल                                     2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी के छिलके उतार लें और गोल-गोल टुकड़ों में काट लें। फिर इसे बाद लौकी के टुकड़ों को पानी में भिगोकर सूखने के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च कटी हुई, हल्दी, नमक डाल कर मिक्स कर लें और पकौड़े का पेस्ट तैयार करें।

स्टेप 3

अब लौकी के पीस को बेसन वाले पेस्ट के साथ मिला दें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और जब तेल गर्म हो जाए, तो एक-एक करके लौकी के पीस डालकर पकौड़े तैयार कर लें।

स्टेप 4

जब पकौड़े दोनों तरफ से फ्राई हो जाएं, तो एक प्लेट में निकालकर जारी चटनी के साथ सर्व करें।