Rajma-Masala

Rajma Recipe: इस त्यौहार के मौसम में बनाएं बच्चों का पसंदीदा पंजाबी स्टाइल से बना चटपटा राजमा

By Shivam Yadav

March 16, 2025

Logo_96X96_transparent (1)
Rajma-1-scaled

राजमा तो हर घर पसंद की जाने वाली डिश है, और ऐसे त्यौहार के मौसम में इसे पंजाबी स्टाइल में बनाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आज संडे के लंच में आप इसको ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

one pot rajma recipe

सामग्री

1 कप                   राजमा 2 टेबल स्पून           तेल 1                         प्याज (बारीक कटा) 2                        टमाटर 1 टी स्पून              अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून               जीरा 1/2 टी स्पून            हल्दी पाउडर 1 टीस्पून                लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून                गरम मसाला पाउडर 1/2 टीस्पून             धनिया पाउडर स्वादानुसार             नमक

istockphoto-1432801316-612x612

स्टेप 1

सबसे पहले, राजमा को 6-8 घंटे तक पानी में भिगो दें। फिर इन्हें प्रेशर कुकर में उबालें, जब तक राजमा नरम न हो जाए।

istockphoto-1451840010-612x612

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।

instant-pot-rajma-recipe-2

स्टेप 3

अब प्यूरा किए हुए टमाटर डालें और मसाले डालकर अच्छी तरह से भूनें। मसाले तेल छोड़ने तक भूनें। अब उबला हुआ राजमा डालें और हल्का सा मिला लें। फिर उसमें पानी डालकर, नमक डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।

Kashmiri-Rajma-Curry-1

स्टेप 4

इसके पक जाने के बाद गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। हरे धनिये से सजाकर, रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।

neem (1)