बिहार में फेमस है ये मिठाई, देखते ही आपके मुंह में आ जाएगा पानी

By Roshni Jaiswal

June 14, 2024

जब बात बिहार की आए तो वहां की डिश और मिठाई की नाम सबसे पहले आती है। आप जब भी बिहार जाएं तो वहां की फेमस इन लाजवाब मिठाइयों को जरूर ट्राई करें। इन मिठाइयों को खाते ही आप इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे। तो आईए जानते हैं बिहार की फेमस मिठाई के बारे में

खाजा

बिहार में खाजा सबसे मशहूर है। यह खाने में क्रिस्पी और मीठा होता है। बिहार की शादी में खाजा जरूर बनता है।

पडूकिया

थावें की पडूकिया बिहार की सबसे फेमस मिठाई है। पडूकिया खाने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसे मैदा, मावा और चीनी के चाशनी के साथ तैयार किया जाता है।

अनरसा

बिहार जाए तो वहां की फेमस अनरसा को जरूर ट्राई करें। यह खाने में क्रिस्पी और स्वादिष्ट होता है। इसे चावल के आटे, चीनी और मावा से बनाया जाता है।

लौंगलता

बिहार में लोग लौंगलता बड़ी चाव से खाते हैं। लौंगलता खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है। आप भी इसे जरूर ट्राई करें।

छेना का रसगुल्ला

बिहार का छेना का रसगुल्ला लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। बिहार का छेना का रसगुल्ला दूर-दूर तक फेमस है।