पनीर से बनने वाले ये है 5 चटपटे डिश।

By AYUSH RAJ

October 21st, 2023

पनीर वेज फूड में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। ऐसे में इसकी मांग भी भारत में ज्यादा है। मार्केट में पनीर से बनने वाले अनेक डिश मौजूद है जिसका स्वाद आपने जरूर चखा होगा। चलिए ऐसे ही कुछ फेमस डिश के बारे में आपको बताते है।

 पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक चटपटा स्टार्टर है जो आपको समारोहों में स्टार्टर के रूप में खाने को मिलता होगा। चटपटे स्वाद से भरपूर ये डिश लोगों के बीच खूब पसंद किया जाता है।

पनीर पराठा

पराठा भारत का लोकल डिश है जिसको भारत के घर घर में पसंद किया जाता है। ऐसे में पनीर पराठा आपके स्वाद को और बढ़ाता है जो खाने में।मजेदार लगता है।

मटर पनीर

मटर पनीर नॉर्थ इंडिया की सबसे चहेती डिश है जिसको वेज सब्जी के रूप में पसंद किया जाता है। मटर के साथ पनीर का कॉम्बिनेशन इसको चटपटा बनाता है।

पनीर ब्रेड रोल

पनीर ब्रेड रोल शाम के नाश्ते में प्रयोग किया जाता है जिसको ब्रेड के साथ स्टफिंग करके फ्राई किया जाता है। आप इसको चाय या कॉफी के साथ शाम के नाश्ते के रूप खा सकते हैं।

शाही पनीर

शाही पनीर बनाने में कम समय लगता है इसकी ग्रेवी में काजू किशमिश, प्याज,टमाटर और क्रीम का प्रयोग करके बनाया जाता है। शाही पनीर को नॉर्थ इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है।