गर्मियों के लिए बेस्ट है ये 6 ट्रेडिशनल इंडियन ड्रिंक्स

By Roshni Jaiswal

June 13, 2024

चिलचिलाती गर्मी और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में ये 6 ड्रिंक्स आपकी मदद करते हैं। ये 6 ट्रेडिशनल ड्रिंक्स गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक्स हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। तो आईए जानते हैं इन 6 ट्रेडीशनल इंडियन ड्रिंक्स के बारे में

आम पन्ना

गर्मियों में घर से निकलने के पहले आप आम पन्ना जरूर पिएं। आम पन्ना पीने से लू से बचाव करने में मदद मिलती है।

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। बेल का शरबत पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीने से डिहाइड्रेशन और लू की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

नारियल पानी

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीना बेस्ट होता है। नारियल पानी पीने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

सत्तू का शरबत

गर्मियों में लोग सत्तू का शरबत ब्रेकफास्ट में पीते हैं, क्योंकि सत्तू का शरबत पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं।

गन्ने का जूस

गर्मियों में गन्ने का जूस जरूर पिएं। गन्ने का जूस पीने से शरीर को ठंडक के साथ भरपूर एनर्जी मिलती है।