Winter Laddu: सर्दियों में इन 5 तरह के लड्डू खाने से शरीर को मिलती है ताकत

By Roshni Jaiswal

January 24, 2024

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। ठंड में खुद को स्ट्रांग बना कर रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में इन 5 तरह के लड्डू का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। जानिए इन लड्डू के बारे में

गोंद के लड्डू

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाना बहुत लाभदायक होता है। पोषक तत्वों से भरपूर गोंद के लड्डू की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती और बीमारियां भी दूर रहती है।

अलसी के लड्डू

सर्दियों में लोग अलसी के लड्डू बहुत खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के लड्डू का खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।

ड्राई फ्रूट्स के लड्डू

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स के लड्डू खाने से शरीर को ताकत और कमजोर हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे शरीर को गर्माहट मिलती है।

तिल के लड्डू

सर्दियों में तिल के लड्डू खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्त्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाते है।

रागी के लड्डू

सर्दियों में रागी के लड्डू खाना फायदेमंद होता है। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।