Jitiya Vrat 2024: जितिया व्रत के 1 दिन पहले हर घर में जरूर बनाएं जाते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

By Roshni Jaiswal

September 24, 2024

कल जितिया व्रत है। जितिया के दिन मां अपने बच्चे की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस निर्जला व्रत के 1 दिन पहले हर घर में रात के खाने में ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जरूर बनाए जाते हैं, जिसे पूर्वजों को भोग लगाते हैं और खुद खाते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में

पूरी

जितिया के 1 दिन पहले हर घर में रात के खाने में पूरी जरूर बनाई जाती है। रात के खाने में पूरी खुद खाते हैं और पूर्वजों को भोग लगाते हैं।

पुआ

जितिया के 1 दिन पहले पूर्वजों को पुआ का भी भोग लगाया जाता है और यही पुआ सरगी में खाकर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है।

तोरई की सब्जी

जितिया में तोरई की अहम भूमिका होती है। जितिया के 1 दिन पहले रात की सब्जी में तरोई जरूर बनती है और इसे सब खाते हैं।

पंचमेल सब्जी

जितिया के 1 दिन पहले पंचमेल की भी सब्जी हर घर में जरूर बनती है। पंचमेल की सब्जी 5 किस्म की सब्जियों से बनाई जाती है।

दही चूड़ा

जितिया व्रत की सरगी में दही चूड़ा खाना बहुत शुभ माना जाता है। सरगी में निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं के साथ पूरा परिवार दही चूड़ा जरूर खाता हैं।