बारिश के मौसम में सत्तू से बना सकते हैं ये 5 बेहतरीन डिश

By Roshni Jaiswal

July 11, 2024

बारिश के मौसम का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप सत्तू से इन 5 बेहतरीन डिश को बनाकर खा सकते हैं। ये डिश खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सत्तू से बने इन 5 बेहतरीन डिश के बारे में

सत्तू की लिट्टी

बारिश का मौसम का असली मजा लेना चाहते हैं तो आप सत्तू की लिट्टी बनाकर जरूर खाएं। सत्तू की लिट्टी के बिना बारिश का मजा अधूरा माना जाता है।

सत्तू का पराठा

बारिश के मौसम में आप सत्तू का पराठा भी बनाकर खा सकते हैं। सत्तू का पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा होता है।

सत्तू का चीला

सत्तू का चीला बनाकर आप बारिश के मौसम में खा सकते हैं। सत्तू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक से आप सत्तू का चीला बनाकर खा सकते हैं।

सत्तू के लड्डू

बारिश के मौसम में आपको कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप सत्तू के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। यह लड्डू खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है।

सत्तू का हलवा

सूजी, बेसन के बजाय आप स्वादिष्ट सत्तू का हलवा बनाकर बारिश के मौसम में खा सकते हैं। ये हलवा खाने में बहुत ही बेहतरीन लगती है।