गर्मियों के लिए बेस्ट है ठंडी तासीर वाली ये 4 तरह की दाल, मिलती भरपूर एनर्जी

By Roshni Jaiswal

July 2, 2024

प्रोटीन से भरपूर दाल का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मियों की वजह से अक्सर लोग दाल का सेवन कम करते हैं। ऐसे में, गर्मियों के लिए इन 4 तरह की ठंडी तासीर वाली दाल बेस्ट होती है। तो आईए जानते हैं ठंडी तासीर वाली इन 4 तरह की दाल के बारे में

मूंग की दाल

गर्मियों के लिए मूंग की दाल बेस्ट होती है, क्योंकि मूंग की दाल ठंडी तासीर की होती है। गर्मियों में आप मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग दाल का सेवन ज्यादा करें।

चने की दाल

चने की दाल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही चने की दाल खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

उड़द की दाल

गर्मियों के लिए उड़द की दाल बेस्ट होती है। उड़द की दाल खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

सोयाबीन की दाल

ठंडी तासीर वाली सोयाबीन की दाल गर्मियों के लिए बेस्ट होती है। सोयाबीन की दाल का आसानी से पच जाती है और शरीर को भरपूर ताकत भी मिलती है।