Sindhi Koki : ब्रेकफास्ट में सिंधी कोकी का स्वाद ले और बाकी डिश को भूल जायेंगे

By Shivam Yadav

July 25, 2024

गेहूं के आटे में मसालों को मिलाकर कच्ची सिकी रोटी से दुबारा बनाई हुई सिन्धी कोकी आम तौर पर तो नाश्ते में परोसी जाती है लेकिन हम इसे स्कूल टिफिन या बाहर पिकनिक पर भी बना कर ले जा सकते हैं। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा                 1 कप तेल                        1 टेबल स्पून प्याज                      1 (कटा हुआ) हरी मिर्च                  2 (बारीक कटी) जीरा                       1 टी स्पून अजवाइन                 1 टी स्पून अनारदाना पाउडर       1 टी स्पून कसूरी मेथी               1 टेबल स्पून घी                          2 टेबल स्पून नमक                      ½ टी स्पून

स्टेप 1

एक कटोरी मे आटा लेकर उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अनारदाना पाउडर, कसूरी मेथी, जीरा, अजवाइन डालकर मिला ले।

स्टेप 2

अब इसमे कटा हुआ प्याज़ डालकर मिक्स कर ले। घी या तेल को डालकर मिला ले। अब पानी के साथ आटे को गूंथ ले।

स्टेप 3

गूंथे आटे को थोड़ी देर रखने के बाद, अब लोई बना ले और गोल आकार मे बेल ले। तवा/पैन को गर्म करे। तवे के ऊपर घी लगाए और बेली हुई कोकी रख दे।

स्टेप 3

अब घी लगाते हुए दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक ले। आपकी सिंधी कोकी बनकर तैयार है, आप इसे अचार या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं।