International Senior Citizens Day : वरिष्ठ नागरिकों की सेहत का ध्यान रखें टेस्टी और हेल्दी ब्रॉकली सूप के साथ

By Shivam Yadav

October 1, 2024

गर्मियों में स्वाद और सेहत दोनों बनी रहें, इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर फूड टेस्टी हो तो खाने का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस लिहाज से ब्रोकोली का सूप पूरी तरह से परफेक्ट है। ब्रोकोली में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इम्यूटी बढ़ाने के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है

सामग्री

ब्रोकली                        250 ग्राम प्याज                          1 (बारीक कटा) लहसुन                        2 कली दूध                             2 कप मैदा                            2 चम्मच मक्खन                       2 चम्मच काली मिर्च पाउडर         स्वादानुसार नमक                         स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में मध्यम आंच पर मक्खन पिघलाएं। इसमें प्याज को नरम होने तक भूनें। अब इसमें ब्रोकोली डालें, फिर ढक दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

स्टेप 2

फिर सूप को ब्लेंडर में डालें, इसे ज्यादा न भरें। ब्लेंडर के ढक्कन को बंद करें और प्यूरी बनाएं। इस सूप की प्यूरी चिकनी होनी चाहिए।

स्टेप 3

प्यूरी को एक साफ बर्तन में डालें। अब मध्यम आंच पर एक छोटे सॉस पैन में 3 बड़े चम्मच मक्खन पिघलाएं, इसमें मैदा मिलाएं और दूध डालें।

स्टेप 4

इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं और सूप में डालें। अंत में इसमें काली मिर्च छिड़कें और वरिष्ठ नागरिकों को हल्का गर्म परोसें।