Lauki Idli : नाश्ते में कुछ साउथ इंडियन खाना चाहते हैं लौकी से बनी टेस्टी इडली

By Shivam Yadav

September 13, 2024

हमें लौकी की एक दिलचस्प रेसिपी बनाने का तरीका मिला, यह रेसिपी पूरी तरह से स्वादिष्ट और वेट लॉस फ्रेंडली है। इस व्यंजन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि लौकी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जो आपको कई तरह से मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/2                            लौकी 1/2 कप                     चावल का आटा 1/2 कप                     सूजी 1 टी स्पून                   नमक 2                               हरी मिर्च

स्टेप 1

एक लौकी लें और उसका छिलका हटाकर बीज निकाल लें। फिर इसे ब्लेंडर में थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

स्टेप 2

इसे एक बाउल में निकाल लें और उसमें चावल का आटा और सूजी, हरी मिर्च, नमक और पानी डालें।

स्टेप 3

इसके बाद डोसा बैटर बनाने के लिए मिलाएं। बैटर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें।अब एक पैन गरम करें और एक करछी बैटर लें और पैन पर गोलाकार में फैलाएं, अब इसे पकने दें।

स्टेप 4

एक बार जब यह ब्राउन और कुरकुरा हो जाए, तो चटनी के साथ परोसें और इस टेस्टी डिश का मजा लें।