South India food : आईए देखते है साउथ इंडिया की पसंदीदा फूड के बारे में।

By AYUSH RAJ

October 20th, 2023

South India अपने खाने को लेकर देश में फेमस है। अपने पारंपरिक तरीके से परोसे जाने वाले फूड जिसकी मांग देशभर में है। केले के पत्ते पर खिलाने की परंपरा पुरानी है जो आज भी जिंदा हैं। तो आईए जानते है ऐसे ही कुछ चहेते south Indian फूड के बारे में।

मसाला डोसा

सबसे चहेता और पसंदीदा साउथ इंडियन फूड है मसाला डोसा। साउथ इंडियन में आपको ये केला के पत्ता पर खाने को मिलेगा जो वहां की परंपरा को दर्शाता है। चावल के आटे से पेपर बना कर उसमें आलू भर कर सांभर चटनी के साथ परोसा जाता है डोसा।

हैदराबादी बिरयानी

बिरयानी का स्वाद हमारे देश में खूब पसंद किया जाता है। खासकर हैदराबादी बिरयानी चाहे वो चिकन बिरयानी हो या वेज बिरयानी। हैदराबाद की ये फेमस डिश साउथ इंडिया है।

इडली सांभर

नाश्ते में खाने के लिए इडली सांभर को सबसे बेहतर फूड माना जाता हैं। चावल के घोल से तैयार की जाने वाले घोल को चाहे तो आप सूजी से भी बना सकते है और सांभर के साथ सुबह या शाम को नाश्ता कर सकते हैं।

बनाना फ्राई

क्रिस्पी स्वाद के साथ बनाना फ्राई आपको बहुत पसंद आयेगी। अगर आलू से है परहेज तो यकीनन बनाना फ्राई आपके लिए सेहतमंद रहेगा।

अप्पम 

अप्पम केरेला की फेमस डिश है जो पैन केक जैसा होता है जिसे नारियल के दूध के साथ परोसा जाता है। इसे हल्का नाश्ते के रूप में प्रयोग किया जाता है जो सेहतमंद भी रहता हैं।