Sandesh : पारंपरिक स्वाद का संदेश संदेश,  बंगाल की मिठास का अनमोल तोहफा

By Shivam Yadav

October 28, 2024

"संदेश" को आम तौर पर  पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पारंपरिक मिठाई में गिना जाता हैं , लेकिन उसका स्वाद पूरे विश्व भर में किसीसे छिपा नहीं हैं । यह मिठाई पनीर, चीनी और इलायची के स्वादों का अदभुत संयोजन है।

सामग्री

पनीर                         200 ग्राम चीनी                         50 ग्राम खोया                        ½ कप (कद्दूकस हुआ) इलायची पाउडर           1/4 चम्मच घी                            1/2 चम्मच काजू, बादाम               6 (कम बारीक कटे)

स्टेप 1

ब्लैंडर में पनीर, खोया, चीनी को पीस लें। आप ब्लैंड करने की जगह इसे मैश कर सकते हैं ।

स्टेप 2

अब इसमें इलायची डालकर मिलाएं। करीब आधा इंच मोटी लेयर में इसे जमने के लिए रख दें।

स्टेप 3

संदेश पर घी लगाएं और कटे हुए  काजू-बादाम से गार्निशिंग करें।

स्टेप 4

अंत में सेट होने तक इसे फ्रिज में रखें और फिर अपनी पसंद की शेप में काटकर सर्व करें ।