Ratan Tata: रतन टाटा को पारसी खाने के साथ बहुत पसंद थे ये डिशेज, जाने इनके बारे में

By Roshni Jaiswal 

October 10, 2024

देश के गौरव और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तो आज हम रतन टाटा की याद में उनकी फेवरेट डिश के बारे में जानेंगे, जिन्हें खाना वह बहुत ज्यादा पसंद करते थे। तो आईए जानते हैं रतन टाटा की पसंदीदा डिश के बारे में

खट्टे-मीठे मसूर दाल

शेफ पटेल के हाथों की लहसुन के साथ पके हुए खट्टे मीठे मसूर दाल रतन टाटा को बहुत पसंद थी। इसे खाना वह कभी मिस नही करते थे।

मटन पुलाव दाल

रतन टाटा को अपने बहन के हाथ के बने पारसी खाने बहुत पसंद थे। मटन पुलाव दाल रतन टाटा की पसंदीदा डिश में से एक थी।

कस्टर्ड

अखरोट कस्टर्ड रतन टाटा की फेवरेट स्वीट्स थी। रतन टाटा मीठा में अखरोट कस्टर्ड खाना बहुत पसंद करते थे।

अकुरी

रतन टाटा नाश्ते में अकुरी खाना बहुत पसंद करते थे। अकुरी एक पारसी डिश है जो दिखने में एकदम अंडा भुर्जी की तरह होती है।

कॉफी

रतन टाटा को पुलाव मटन दाल और खट्टी मीठी मसूर दाल के अलावा काफी पीना भी बहुत ज्यादा पसंद था।