Punjabi tadka : पंजाबी खानों का है शौक तो ट्राई करें ये 5 स्पेशल डिश।

By AYUSH RAJ

October 20th, 2023

पंजाबी खाना और इसके चटपटे स्वाद हमेशा से लोगों को काफी पसंद रहा है। लजीज व्यंजनों के साथ साथ तीखापन और मिठास दोनों आपको पंजाबी डिश में कील जायेगी। तो चलिए आज आपको ऐसे ही 5 सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला पंजाबी डिश के बारे में बताते हैं।

बटर चिकन

बटर चिकन पंजाब की लोकप्रिय डिश है जो पंजाब के लगभग हर समारोह में बनाई जाती है। यह मलाईदार डिश हल्का मसाला डालकर बनाया जाता है और रोटी, नान के साथ परोसा जाता है।

सरसों साग

बथुआ ,साग और सरसो को मिला कर बनने वाली ये डिश सबसे ज़्यादा लोगों की पसंद बन जाती है। पंजाब की ये डिश देशी घी के मक्के की रोटी के साथ खाई जाती है।

राजमा चावल

राजमा चावल पंजाब के घर घर की पसंद है। स्वादिष्ट स्वाद के साथ बना हुआ राजमा लोगों को काफी पसंद आता हैं। इसको उत्तर भारत में भी काफी पसंद किया जाता है।

अमृतसरी कुलचा

अमृतसरी कुलचा को नान की तरह ही मान सकते है। मसालेदार स्वाद से भरपूर ये डिश अलग अलग प्रकार जैसे पनीर कुलचा, आलू कुलचा और मसाला कुलचा में उपलब्ध है। आप अपने स्वाद अनुसार इसका आनंद ले सकते है।

पंजाबी लस्सी

आप पंजाब जाए और लस्सी का स्वाद  एक बार जरूर चखें। पंजाब की खासियत है की यहां आपको लस्सी बड़े ग्लास में परोसी जाती है। इसको परोसने से पहले इसपर मक्खन या क्रीम से गार्निश किया जाता हैं।