Besan Dishes: सावन में बेसन से तैयार करें ये 5 चटपटे और स्वादिष्ट डिश

By Roshni Jaiswal 

August 14, 2024

सावन के महीने में आप बेसन से इन 5 चटपटे और स्वादिष्ट डिश को तैयार करके जरूर खाएं। ये डिश खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि इसे आप बार-बार खाएंगे। तो आईए जानते हैं बेसन से तैयार किए जाने वाले इन 5 चटपटे और स्वादिष्ट डिश के बारे में

बेसन की कढ़ी

सावन में आप बेसन की कढ़ी बनाकर जरूर खाएं। बेसन की कढ़ी खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है। इसे चखते ही आप अपनी उंगलियां चाहते रह जाएंगे।

गट्टे की सब्जी

राजस्थान की फेमस गट्टे की सब्जी को आप सावन के महीने में बनाकर जरूर खाएं। इस स्पाइसी सब्जी को बेसन और मसालों के साथ तैयार किया जाता है।

बेसन का चीला

सावन में बेसन का चीला तैयार करके नाश्ते में खा सकते हैं। बेसन का चीला खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। इसे कम समय में ही बना सकते हैं।

बेसन के पकौड़े

सावन के सुहाने मौसम में आप बेसन के पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। बेसन के पकोड़े को बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ तैयार किया जाता हैं।

बेसन का ढोकला

गुजरात की फेमस बेसन के ढोकला को आप घर पर ही बनाकर सावन में खा सकते हैं। बेसन का ढोकला खाने में बहुत ही स्पंजी और स्वाद में खट्टी मीठी होता है।