Healthy Tiffin: 15 मिनट के अंदर बच्चों के लिए तैयार करें ये 5 हेल्दी टिफिन

By Roshni Jaiswal

September 27, 2024

बच्चों को हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी खाना देना चाहिए। ऐसे में, आप भी अपने बच्चों के लिए 15 मिनट के अंदर ये 5 हेल्दी टिफिन बना सकती हैं। ये डिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तो आईए जानते हैं बच्चों के इन 5 हेल्दी टिफिन के बारे में

वेजिटेबल इडली

बच्चों को प्लेन इडली की बजाय आप वेजिटेबल इडली बनाकर टिफिन में दे सकती है। 15 मिनट के अंदर आप वेजिटेबल इडली को तैयार कर सकती हैं।

वेज पुलाव

15 मिनट के अंदर आप बच्चों की टिफिन के लिए वेज पुलाव बना सकती हैं। वेज पुलाव खाने में बहुत हेल्दी और टेस्टी होते हैं। ये बच्चों को बहुत पसंद आएंगे।

अंडा रोल

15 मिनट के अंदर बच्चों की टिफिन में आप प्रोटीन से भरपूर अंडा रोल बनाकर दे सकती है। अंडा रोल बनाने के लिए आप मैदे की जगह गेहूं के आटे का उपयोग कर सकती हैं।

पनीर सैंडविच

पनीर सैंडविच बनाकर आप बच्चों की टिफिन में दे सकती हैं। हेल्दी और टेस्टी पनीर सैंडविच बच्चों को बहुत पसंद आएंगे।

सूजी का चीला

15 मिनट के अंदर आप सूजी का चीला बनाकर बच्चों की टिफिन में दे सकती हैं। सूजी का चीला खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है।