Murgir Jhol : बंगाली स्टाइल से चिकन बनाइए और परिवार को खुश रखिए

By Shivam Yadav

July 4, 2024

ये बंगाली स्लाइट की एक चिकन करी जो मसालेदार और स्वाद से भरपूर है। आलू डालने से यह और भी टेस्टी हो जाती है, कुछ उबले हुए चावल और कटे हुए प्याज के साथ सर्व करने से इसका स्वाद और ज्याद बढ़ जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे

सामग्री

चिकन के टुकड़े              200 ग्राम प्याज                           2 (बारीक कटा) दही                             ½ कप लाल मिर्च पाउडर            1 टी स्पून लाल मिर्च (खड़ी)            2 अदरक लहसुन पेस्ट       1 टी स्पून दालचीनी                       1 तेजपत्ता                        1 लौंग                              2

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें, इसके बाद अदरक, लहसुन और लाल मिर्च डालकर तेल छूटने तक पका लें।

स्टेप 2

इसके बाद प्याज, तेजपत्ता और लौंग डालकर पांच मिनट तक पकाएं, इसके बाद इसमें आलू डालें।

स्टेप 3

फिर, थोड़ा दही लें और उसमें नमक, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।

स्टेप 4

इसे कढ़ाई में डालने के बाद अच्छी तरह मिला लें, चिकन के टुकड़ों को थोड़े से पानी के साथ उबालकर कढ़ाई में मिला दें। थोड़ी देर पकने के बाद आपका मुरगिर झोल बनकर तैयार है इसे सर्व करें।