Multani Paneer Tikka: एक बार मुल्तानी पनीर टिक्का खाएंगे, पनीर की सारी डिश भूल जाएंगे

By Shivam Yadav

September 1, 2024

पनीर खाना किसे पसंद नहीं होगा, बच्चे हों या बड़े सभी इसे शौक से खाते हैं। पनीर से न सिर्फ कई प्रकार की सब्जियां बनाई जाती हैं और उन्हीं लाजवाब रेसिपीज में से एक है मुल्तानी पनीर टिक्का। जो अपने स्वाद से हर किसी को दिवाना बना सकता है। जान लीजिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

500 ग्राम               पनीर 4 टेबल स्पून           चेद्दार चीज 2 कप                   सफेद मशरूम (टुकड़ों में कटा) 1                         प्याज (टुकड़ों में कटा) 2                         हरी मिर्च (टुकड़ों में कटा) 2 टी स्पून              अदरक (टुकड़ों में कटा) 1/2 टी स्पून           गरम मसाला 1 टी स्पून              काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              जीरा 1/2 कप                बेसन स्वादानुसार             नमक 1 टी स्पून               तेल 3 टी स्पून               हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर को लंबा काटकर उसका पानी निकाल लें। अब एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें मशरूम और प्याज डालकर भूनें। साथ ही इसके ऊपर नमक, गर्म मसाला, काली मिर्च और जीरा डालें।

स्टेप 2

इस मिश्रण के भुन जाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें। इसके बाद इसके ऊपर कटा हुआ अदरक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और कद्दूकस हुआ चीज डालकर मिलाएं।

स्टेप 3

अब इसे चाकू से पनीर के आधे हिस्से तक फैलाएं और उसे मोड़ दें। फिर बेसन को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें।

स्टेप 4

इसके बाद उसमें पनीर डालकर तेल में हल्का भूरे रंग होने तक फ्राई करें। अंत में पुदीना की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।