Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाए उनके प्रिय ये 6 भोग, प्रभु होंगे प्रसन्न

By Roshni Jaiswal

March 8, 2024

आज महाशिवरात्रि है और पूरे देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय ये 6 भोग लगा सकते हैं। भोलेनाथ को ये भोग बहुत प्रिय है। तो आईए जानते हैं भोलेनाथ प्रिय ये 6 भोग के बारे में

मालपुआ

मालपुआ भोलेनाथ के पसंदीदा भोग में से एक है। आज के दिन भोलेनाथ को भोग में मालपुआ लगा सकते हैं।

ठंडाई

भोलेनाथ को ठंडाई अति प्रिय है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को ठंडाई का भोग चढ़ाएं और उन्हें प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं।

भांग

भांग और भांग के पकोड़े भोलेनाथ को बहुत ही ज्यादा पसंद है। महाशिवरात्रि पर आप भांग को शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं।

हलवा

हलवा भी भोलेनाथ का प्रिय भोग है। आप कुट्टू का हलवा बनाकर भोलेनाथ को भोग में लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं।

बेर

बेर भोलेनाथ का प्रिय फल है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को बेर का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे प्रभु अति प्रसन्न होते हैं।

दही और घी

दही और घी चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को दही और घी जरूर चढ़ाएं।