नवरात्रि में 9 दिन पेड़ा की जगह माता रानी को लगाएं ये 9 स्पेशल भोग, बरसेगी माता की कृपा

By Roshni Jaiswal 

October 3, 2024

आज नवरात्रि का पहला दिन है। अगर आप भी नवरात्रि में 9 दिन माता रानी को पेड़ा का ही भोग लगाते हैं तो आज से मां को 9 दिन पेड़ा की जगह ये 9 स्पेशल भोग लगाएं। इससे माता रानी आप से अति प्रसन्न होंगी और अपनी कृपा बरसाएंगी। तो आईए जानते हैं 9 दिन लगने वाले इन 9 स्पेशल भोग के बारे में

पेड़ा

आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज आप माता रानी का उनका प्रिय पेड़ा का भोग लगा सकते हैं। इससे माता रानी आपसे अति प्रश्न होंगी।

फल या पंचामृत

नवरात्रि के दूसरे दिन आप माता रानी को फल या पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। फल में माता रानी को अनार, सेब और केला बहुत ही प्रिय है।

दूध की मिठाई

नवरात्रि के तीसरे दिन आप माता रानी को दूध की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। दूध से बनी मिठाई माता रानी के प्रिय भोगों में से एक है।

मालपुआ

नवरात्रि के चौथे दिन आप माता रानी को भोग में मालपुआ बनाकर लगा सकते हैं। इससे माता रानी आपसे अति प्रश्न होंगी और आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगी।

नारियल का लड्डू

नवरात्रि के पांचवा दिन आप माता रानी के लिए नारियल और मावा के लड्डू बनाकर भोग में लगा सकते हैं। नारियल माता रानी को बहुत प्रिय है।

बताशा

माता रानी को बताशा बहुत प्रिय है। इससे माता रानी बहुत प्रसन्न होती है। आप भी नवरात्रि के छांटवा दिन माता रानी को बताशा का भोग लगा सकते हैं।

नारियल

नवरात्रि के सप्तमी के दिन आप माता रानी को भोग में नारियल जरूर लगाएं। नारियल माता रानी को बहुत प्रिय है। इससे माता रानी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

खीर

नवरात्रि के अष्टमी के दिन आप माता रानी को भोग में खीर बनाकर जरूर लगाएं। अष्टमी के दिन खीर चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। इससे मां आपकी मनोकामना पूर्ण करती है।

पूरी और आटे का हलवा

नवरात्रि के नवमी के दिन माता रानी को पूरी और आटे का हलवा का भोग जरूर लगाया जाता है। इस दिन पूरी और आटे का हलवा के भोग बहुत ज्यादा महत्व होता है।