Ganesh Chaturthi पर गणपति बप्पा लगाएं इन 5 पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का भोग

By Roshni Jaiswal

September 6, 2024

कल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में, इस दिन आप गणपति बप्पा को इन 5 पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बारे में

मोदक

गणपति बप्पा को मोदक बहुत प्रिय है। आप इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को उकडीचे मोदक, नारियल के मोदक, चॉकलेट मोदक का भोग लगा सकते हैं।

पूरन पोली

पूरन पोली एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है। इस गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा को पूरन पोली का लगा सकते हैं।

साबूदाना खिचड़ी

इस गणेश चतुर्थी पर आप गणपति बप्पा को फलाहार भोग लगाने का सोच रहे हैं तो आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भोग में लगा सकते हैं।

श्रीखंड

इस गणेश चतुर्थी पर आप गणपति बप्पा को महाराष्ट्र का फेमस श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। श्रीखंड महाराष्ट्र का एक फेमस डेजर्ट है।

मसाला भात

मसाला भात महाराष्ट्र की पारंपरिक व्यंजन है। मसाला भात को चावल, सब्जी और मसालों से बनाया जाता है। बप्पा को आप मसाला भात का भी भोग लगा सकते हैं।