Navratri 2024: इस नवरात्रि पर मां दुर्गा को लगाएं इन 5 बंगाली व्यंजनों का भोग

By Roshni Jaiswal 

October 7, 2024

नवरात्रि के दौरान मां को तरह-तरह का भोग लगाया जाता हैं। लेकिन इस बार आप मां को इन 5 बंगाली व्यंजनों का भोग बनाकर लगा सकते हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा पर इन बंगाली व्यंजनों का भोग मां को जरूर लगाए जाते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 बंगाली व्यंजनों भोग के बारे में

खिचड़ी

नवरात्रि के दौरान आप मां दुर्गा को बंगाली खिचड़ी का भोग लगा सकते हैं। इस खिचड़ी को गोविंदभोग चावल, आलू, गोभी और मसालों से तैयार किया जाता है।

बैंगन भाजा

बंगाल के हर घर में दुर्गा पूजा पर बैंगन का भाजा जरूर बनाया जाता है। आप भी इस नवरात्रि पर मां को बैंगन भाजा का भोग लगा सकते हैं।

पायेश

इस नवरात्रि पर आप मां के लिए बंगाली पायेश बनाकर भोग में लगा सकते हैं। पायेश को दूध, गोविंदभोग चावल, ड्राई फूट्स और चीनी से तैयार किया जाता है।

लुची और हलवा

दुर्गा पूजा पर बंगाल में लुची और हलवा का भोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जरूर लगाया जाता है। लुची मैदा की पूरी होती है और हलवा सूजी का होता है।

रसगुल्ला

नवरात्रि पर आप मां दुर्गा को बंगाल की फेमस छेना रसगुल्ला का भोग लगा सकते हैं। बंगाल में रसगुल्ला का भोग मां को जरूर लगाया जाता है।