Avial Recipe: अब घर पर ही बनाइए नारियल से बना केरल का मशहूर टेस्टी अवियल

By Shivam Yadav

September 22, 2024

अगर आपको केरल के व्यंजन पसंद हैं, तो यह अवियल रेसिपी जरूर पसंद आने वाली है। हालांकि, इसका नाम थोड़ा अजीब है, लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है तो आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

नारियल                       1 कप (कद्दूकस किया हुआ) छोटे प्याज                    150 ग्राम साबुत लाल मिर्च            1 धनिया के बीज              1 चम्मच नारियल का तेल             ½ कप लहसुन-अदरक का पेस्ट   1 चम्मच नमक                           स्वादानुसार सरसों के बीज               1 चम्मच प्याज                          1 (कटी हुई) गरम मसाला                 1 छोटा चम्मच

स्टेप 1

सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। जब नारियल कद्दूकस हो जाए, एक बाउल में निकाल लें। अब साबुत लाल मिर्च, धनिया के बीज, कढ़ी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

स्टेप 2

अगर आप चाहें तो इसे हल्की आंच पर डालकर भून भी सकते हैं। इसके लिए सरसों के दाने, प्याज, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक भुनें।

स्टेप 3

इसको भूनने के बाद इसे पीस लें। फिर पीसी हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह पका लें। साथ ही, इसमें पानी डालें और उबले चने डालकर इसे पकने दें।

स्टेप 4

अंत में अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें। फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम सर्व करें।