Mooli Chutney : सिर्फ सलाद ही नही, मूली की चटनी भी है पेट के लिए बहुत फायदेमंद

By Shivam Yadav

September 14, 2024

भारतीय खाने में चटनी का बहुत महत्व है। वेज पुलाव और दाल चावल के साथ धनिए या पुदीने की चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन आज हम आपको मूली की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह चटनी आमतौर पर कश्मीरी खाने के साथ सर्व की जाती है।

सामग्री

1                       मूली (कद्दूकस) 10                     अखरोट (टुकड़ों में कटा) 5 टेबल स्पून         दही 1                       हरी मिर्च (बारीक कटा) 1 टी स्पून            हरा धनिया स्वादानुसार           नमक

स्टेप 1

सबसे पहले मूली को कद्दूकस करके उसमें से पानी निकाल लें।

स्टेप 2

फिर एक कटोरी में सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।

स्टेप 3

अब मूली को फ्रिज में रख दें। अब अंत में ठंडी-ठंडी चटनी को पुलाव के साथ सर्व करें।