Navratri special bhog : माता को लगाए ये पांच स्पेशल भोग।

By AYUSH RAJ

October 21st, 2023

नवरात्रि का सीजन है और माता की पूजा हर जगह हो रही है। चारों तरफ नवरात्रि की धूम है ऐसे में माता को भोग भी चढ़ाया जा रहा है। 9 दिनों में तरह तरह के भोग लगाए जा रहे है। हम आपको आज बताने जा रहे है ऐसे ही 5 खास भोग जो आप इस नवरात्रि लगा सकते है भोग।

 सूजी का हलवा

सूजी का हलवा नवरात्र में माता को भोग लगाया जाता है। सूजी चीनी और शुद्ध देसी घी से इसे बनाया जाता है। आप इस नवरात्रि माता को इसका भोग लगा सकते है।

पोस्तादाना का हलवा

पोस्तादाना को पॉपी सीड्स भी कहा जाता है। इस नवरात्रि आप पोस्तादान का हलवा आप माता को भोग लगा सकते है। इस भोग को बहुत पसंद भी किया जाता है।

Image credit - Pinterest

चना पूरी 

नवरात्रि में नवमी के दिन कन्या पूजन में चना और पूरी का भोग भी माता को लगाया जाता है। चना से बनी सब्जी और पूरी माता को चढ़ाया जाता है जिसे सेंधा नमक से बनाया जाता है।

Image credit - Veggie Recipe House

साबूदाना का खीर 

साबूदाना का खीर का नाम आपके जरूर सुना होगा। अकसर व्रत में इसका उपयोग किया होगा। साबूदाने का खीर को भी माता को भोग लगाने के लिए नवरात्रि में प्रयोग किया जाता है।

मालपुआ

मालपुआ एक लोकप्रिय स्वीट्स है जो घर में अकसर बनाया जाता है। नॉर्थ इंडिया में मालपुआ सबसे अधिक पसंद किया जाता है। नवरात्र में मालपुआ माता जी को भोग भी लगाया जाता है। .