इस वीकेंड पर महाराष्ट्र की फेमस इन 5 डिश को जरूर करें ट्राई

By Roshni Jaiswal

June 1, 2024

इस वीकेंड पर आप कुछ स्पेशल खाना या बनाना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र की इन 5 फेमस डिश को जरूर ट्राई करें। ये डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान होते हैं। तो आईए जानते हैं महाराष्ट्र की फेमस इन 5 डिश के बारे में

बासुंदी

बासुंदी महाराष्ट्र की एक ट्रेडिशनल मिठाई है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। यह एक तरह की रबड़ी है।

वड़ा पाव

इस वीकेंड पर आप महाराष्ट्र की शान वडा पाव को जरूर ट्राई करें। इसे आप पाव, आलू और मसालों की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं।

श्रीखंड

श्रीखंड महाराष्ट्र की फेमस डेजर्ट में से एक है। इसे दही, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार किया जाता है। इस वीकेंड पर आप मैंगो श्रीखंड को जरूर ट्राई करें।

कांदा भजी

इस वीकेंड पर महाराष्ट्र की फेमस क्रिस्पी और स्पाइसी कांदा भजी बनाकर गरमा गरम चाय के साथ इसके साथ का लुप्त उठा सकते हैं।

पाव भाजी

इस वीकेंड पर आप महाराष्ट्र की फेमस पाव भाजी भी बना सकते हैं। पाव, आलू, सब्जियों, बटर और मसालों के साथ इसे तैयार करते हैं।