Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा पर जरूर चखें बंगाल की इन 5 ट्रेडिशनल डिशेज का स्वाद

By Roshni Jaiswal 

October 2, 2024

अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर बंगाल घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो वहां की फेमस इन 5 ट्रेडिशनल डिशेज का स्वाद एक बार जरूर चखें। इन बंगाली ट्रेडीशनल डिशेज का स्वाद चखते ही आप इसके फैन हो जाएंगे। तो आईए जानते हैं बंगाल की इन 5 ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में

मिष्टी पुलाव

मिष्टी पुलाव बंगाल की ट्रेडिशनल डिश है। मिष्टी पुलाव को बंगाल की फेस्टिवल पर जरूर बनाया जाता है। इसे बसंती या मीठा पुलाव भी कहा जाता है। यह पुलाव खाने में मीठी और नमकीन होती है।

आलू पोस्टो

इस दुर्गा पूजा पर आप आलू पोस्टो को जरूर ट्राई करें। आलू पोस्टो बंगाल की ट्रेडिशनल सब्जी है। इसे आलू, पोस्ता और मसालों के साथ तैयार किया जाता है।

बंगाली खिचड़ी

दुर्गा पूजा पर मां को बंगाली खिचड़ी का महाभोग जरूर लगाया जाता है। आप भी इस दुर्गा पूजा पर बंगाली खिचड़ी का स्वाद जरूर चखें।

वेजिटेबल चाप

वेजिटेबल चाप बंगाल की एक ट्रेडिशनल स्नैक्स है। इस चाप को बिना लहसुन प्याज से तैयार किया जाता है। आप भी दुर्गा पूजा पर बंगाल की वेजिटेबल चाप का स्वाद जरूर चखें।

रसगुल्ला

बंगाल का नाम आते ही रसगुल्ला सबसे पहले आता है। इस दुर्गा पूजा पर आप बंगाल की फेमस और ट्रेडिशनल छेना रसगुल्ला का स्वाद जरूर चखें।