Mumbai famous food : मुंबई के ये 5 फूड आपको बना देंगे दीवाना।

By AYUSH RAJ

October 20 , 2023

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है मगर ये चटपटा खाने वालों के लिए भी किसी सपना से कम नहीं है। मुंबई की सड़कों पर मिलने वाले ये फूड आपको लजीज टेस्ट से दीवाना बना देंगे तो चलिए आपको बताते है मुंबई की ऐसी ही 5 लाजवाब स्वाद से भरपूर फूड के बारे में।

वड़ा पाव

वड़ा पाव मुंबई की सबसे फेमस फूड है जो आपको हर इलाके में आसानी से मिल जायेगी। आलू की पेटी को बेसन में लपेट कर फ्राई करके और पाव के साथ हरी चटनी डाल कर परोसा जाता है। यह मुंबई में खासकर सड़को पर सबसे ज़्यादा बिकने वाला फूड है।

 सेव बटाटा पूरी

सेव बटाटा पूरी एक तरह का चाट है जो पूरी के ऊपर आलू , टमाटर, प्याज और चटनी डाल कर परोसा जाता है। इसके ऊपर सेव से गार्निश करने पर टेस्ट और अच्छा आता है।

पाव भाजी

पाव भाजी मुंबई के साथ साथ देशभर में पसंद की जाती है। सभी सब्जियों के मिक्सचर से बनी चटपटी भाजी और मक्खन से टोस्ट किया हुआ पाव आपके खाने के शौक को और बढ़ाता है।

 रोल्स 

मुंबई के लोगों को रोल्स बहुत पसंद आपको यहां वेज और नॉन वेज रोल्स बहुत आसानी मिल जायेंगे। स्वाद से भरपूर रोल्स को जब भी मुंबई आए एक बार जरूर टेस्ट करें।

रगड़ा पैटीज

 रगड़ा पैटीज मुंबई की स्पेशल चाट है जिसमें रगड़ा सफेद मटर से बनाया जाता है और पैटीज आलू के टिक्की जैसा होता है। मुंबई में रगड़ पैटीज को काफी पसंद किया जाता हैं।