Moong Dal Toast : नाश्ते में खाने के लिए सबसे टेस्टी डिश है मूंग दाल टोस्ट

By Shivam Yadav

June 28, 2024

मूंग दाल टोस्ट एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप नाश्ते या शाम के नाश्ते के लिए कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। इतना ही नहीं, यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक अच्छा और स्वादिष्ट विकल्प है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                  1 कप प्याज                       ½ गाजर                     1 (कद्दूकस किया) शिमला मिर्च            1 (कद्दूकस किया) अदरक                  छोटा टुकड़ा घी                         1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर    1 टी स्पून धनिया पाउडर        2 टी स्पून हल्दी पाउडर          1 टी स्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

एक ग्राइंडिंग जार में मूंग दाल, हरी मिर्च और अदरक डालें और पीसकर चिकना घोल बना लें, अब इस घोल में हींग, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 2

इसके बाद एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें, अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके एक तरफ बैटर फैला दें।

स्टेप 3

गरम तवे पर थोड़ा सा घी लगाकर टोस्ट रख दें, अब दूसरी तरफ भी इसी तरह घोल फैला दें, इस पर थोड़ा सा घी डालें और इसे तब तक सेंकें जब तक यह दूसरी तरफ से भी कुरकुरा न हो जाए।

स्टेप 4

जब टोस्ट दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए तो उसे काट लें, आपका मूंग दाल से बना टोस्ट तैयार है आप इसे चटनी के साथ सर्व करें।