Kharbuja Milk Shake : गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देगा खरबूजा मिल्क शेक

By Shivam Yadav

June 14, 2024

गर्मियों में ऐसे फल खाने चाहिए जो शरीर में पानी की कमी को दूर करें, ऐसे फलों का जिक्र होते ही सबसे पहले खरबूजा दिमाग में आता है। खरबूजे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। आइए जानते है खरबूजे से बनने वाली नई डिश खरबूजा मिल्क शेक बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

खरबूजा                  1 किलोग्राम दूध                        500 ग्राम चीनी                      4 टेबल स्पून इलायची पाउडर        1 टी स्पून पुदीना पत्ती              2 टेबल स्पून बर्फ के टुकड़े

स्टेप 1

सबसे पहले खरबूजे को धुल लें और फिर खरबूजे का को छीलकर अलग रख लें

स्टेप 2

अब खरबूजे के बीजों को निकाल कर, खरबूजे को अच्छी तरह साफ करें और फिर उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट में रख लें।

स्टेप 3

एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, दूध, पुदीना की पत्तियां, चीनी, इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

स्टेप 4

अब तैयार मिश्रण को ब्लेंडर से निकाल कर रख लें। आपका खरबूजा मिल्क शेक बनकर तैयार है, अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।