Chanar Dalna: डिनर में बनाएं नॉनवेज ना होकर भी नॉनवेज जैसा बंगाली स्टाइल चनार डालना

By Shivam Yadav

September 13, 2024

यह एक स्वादिष्ट बंगाली व्यंजन है जो ताजे चने, टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है - आप इस करी को चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। ये दिखने में नॉनवेज जैसा ही लगता है लेकिन इसका स्वाद बहुत अलग होता है। आइए जान लीजिए इस बंगाली डिश को बनाने के तरीके के बारे में

सामग्री

350 ग्राम                  चना 3                             आलू 2                              टमाटर 2                              सूखी लाल मिर्च 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर ½ टी स्पून                 हल्दी 1/2 टी स्पून              जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून              गरम मसाला 1 ½ टी स्पून             अदरक-लहसुन पेस्ट 2                              तेज पत्ते 1 टेबल स्पून              घी 3 टेबल स्पून              तेल 1 टी स्पून                  चीनी स्वादानुसार                नमक

स्टेप 1

सबसे पहले आलू और टमाटर को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। अब लाल मिर्च पाउडर और हल्दी को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गरम करें और उसमें आलू डालें। उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनें। उसी पैन में चना डालकर उसे भी भूनें। बचे हुए तेल में सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और जीरा डालें। एक या दो मिनट तक भूनें और फिर कटे हुए टमाटर डालें।

स्टेप 3

अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी का पेस्ट डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और चीनी, नमक और पानी डालें। तब तक पकाएँ जब तक मिश्रण से तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4

इसके बाद, मिश्रण में तले हुए आलू और चना डालें, पैन को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएँ। अंत में, ग्रेवी में गरम मसाला और घी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ। बंगाली चना दालना खाने के लिए तैयार है