Kaccha Aam Paratha: घर पर ही बनाएं बहुत लजीज और चटपटा कच्चा आम पराठा

By Shivam Yadav

June 12, 2024

आलू, प्याज, गोभी, पनीर से लेकर दाल तक के पराठे आपने खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी आम का पराठा ट्राई किया, इसका चटपटा स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। आइए जानते है कच्चा आम पराठा बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

कच्चा आम            1 आटा                    2 कप प्याज़                    1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                2 पुदीना पत्ती             2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर     ½ टी स्पून गरम मसाला           ½ टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और एक बर्तन में कद्दूकस करके रख लें।

स्टेप 2

अब एक बड़ी कटोरी में प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक को कद्दूकस किए हुए आम के साथ अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

अब इसमें आटा और पानी डालकर गूंद ले, और गूंदे हुए आटे की लोइयां बनाकर पराठें को बेल ले।

स्टेप 4

धीमी आंच में एक तवा गर्म होने के बाद उस पर आम का पराठा दोनो तरफ अच्छी तरह से सेंक ले। आपका कच्चे आम का पराठा तैयार है इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं