Sev Usal : घर पर ही बनाएं वडोदरा की प्रसिद्ध और स्वादिष्ट सेव उसल डिश

By Shivam Yadav

August 21, 2024

सेव एक आम सामग्री है जिसका उपयोग गुजराती खाना पकाने में किया जाता है, और यह रेसिपी इस नमकीन के कुरकुरे बनावट के साथ एक स्वादिष्ट करी के बारे में है। आइए बताते है आपको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

रगडा के लिए: 2 कप                उबले मटर 1 कप                उबले आलू 2                      टमाटर 2 टेबल स्पून        लहसुन 1                      प्याज 1 टी स्पून           लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून           धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून        हल्दी पाउडर स्वादानुसार         नमक तरी के लिए: 2 टेबल स्पून         तेल 1 टी स्पून            लाल मिर्च पाउडर 2 टी स्पून            पिसा हुआ लहसुन 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले रगडा बनाने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें। फिर एक पैन में राई, हींग, प्याज, अदरक-लहसुन डालकर पकाएं।

स्टेप 2

अब कटे हुए टमाटर में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डाले, थोडा़ सा पानी मिलाएं और उबले हुए मटर के साथ उबले हुए आलू डालें, इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें।

स्टेप 3

तरी बनाने के लिए एक पैन में तेल, कुटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें, अब थोडा़ सा पानी डालकर फिर से मिला लें।

स्टेप 4

अब एक बाउल में रगड़ा डालें, आपका सेव उसल बनकर तैयार है। फिर थोडी़ तरी डालकर प्याज़ से सजाएं और परोसें।