Tiranga Barfi Recipe: गणतंत्र दिवस पर मीठे में बनाएं स्पेशल तिरंगा बर्फी

By Roshni Jaiswal

January 25, 2024

देशभर में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में आप भी घर पर मीठे में तिरंगा बर्फी बनाकर इस सेलिब्रेशन का उत्साह और भी बढ़ा सकते हैं। तो आइए जानते हैं तिरंगा बर्फी बनाने के आसान तरीके

Image Credit: Rediff.com

सामग्री

ताजा खोया शक्कर पनीर खाने वाला केसरिया और हरा रंग इलायची पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले खोया और पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर इसमें चीनी मिलाएं और इसे कड़ाही में डालकर गैस पर रख दें।

Image Credit: YouTube

स्टेप 2

अब गैस की आंच मध्यम रखना है और इस मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।

Image Credit: YouTube

स्टेप 3

जब मिश्रण कड़ाही से अलग होने लगे और चीनी का सारा पानी सूख जाए तो इसमें इलाइची मिक्स कर दें और गैस बंद कर दें।

Image Credit: YouTube

स्टेप 4

अब तैयार मिश्रण को तीन बराबर हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में हरा रंग और दूसरे हिस्से में केसरिया रंग मिला लें। एक हिस्से को सफेद ही रहने दें।

Image Credit: YouTube

स्टेप 5

अब एक उल्टी प्लेट के ऊपर हल्का घी लगाकर हरे मिश्रण को बेलन से हल्का बेल या फैला लें। फिर इसके ऊपर सफेद और फिर नारंगी मिश्रण को एक बराबर हल्का बेल या फैला लें।

Image Credit: Pudhari

स्टेप 6

अब इसे बर्फी की शेप में काट लें। इस तरह तैयार है आपका टेस्टी तिरंगा बर्फी। यह तिरंगा बर्फी बच्चों को काफी पसंद आयेगी।

Image Credit: MensXP