Karwachauth Special: करवाचौथ पर इस तरह बनाइए पारंपरिक रूप से बनने वाले टेस्टी गुड़ के गुलगुले

By Shivam Yadav

October 19, 2024

करवाचौथ के व्रत में पारंपरिक भोजन का चलन होता है, शाम को पूजा में गुलगुले बनाकर पूजा की जाती है। तो ऐसे में अगर आप गुड के बने गुलगुले बनाते है तो ये काफी आसान और टेस्टी भी रहेगा। तो आइए जानते है करवाचौथ की पूजा के लिए बनाए जाने वाले गुलगुले बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                           आटा 1 कप                           गुड़ 1 टेबल स्पून                   सौंफ 3 टेबल स्पून                   घी स्वादानुसार                    नमक स्वादानुसार ½ टी स्पून                     बेकिंग सोडा 2 कप                           तेल

स्टेप 1

गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें और गुड़ को पानी में घुलने दें।

स्टेप 2

अब एक कटोरी लें और उसमें सभी सामग्री जैसे आटा, घी, नमक और बेकिंग सोडा आदि डालें। इन सामग्रियों को आपस में मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें।

स्टेप 3

अब इस मिश्रण में पहले तैयार किया गया गुड़ वाला पानी डालें और एक घोल या आटा तैयार करें।

स्टेप 4

इसमें सौंफ डालें और एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होने पर गुलगुले को तलें। बस आपके गुड़ के गुलगुले बनकर तैयार हैं।