Egg Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं ये स्वादिष्ट अंडे का पराठा

By Roshni Jaiswal

January 30, 2024

सर्दियों में अंडे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। ऐसे में आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी अंडे का पराठा भी बनाकर खा सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे अंडे का पराठा कैसे बनाते हैं

सामग्री

3 कप - गेहूं का आटा 3 - अंडे 1/2 कप - प्याज (बारीक कटा हुआ) 2 - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 3 बड़े चम्मच - धनिया पत्ती 1/2 छोटे चम्मच - गरम मसाला स्वादानुसार नमक तेल

स्टेप 1

सबसे पहले एक कटोरा में आटा लें। फिर इसमें थोड़ा-सा नमक और 3 चम्मच तेल मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

अब दूसरे कटोरे में 3 अंडे लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।

स्टेप 3

अब आटे का छोटा लोइयां बनाकर अपने मनचाहा आकार में बेल लें। इसके बाद तवा को मीडियम आंच पर गैस पर रखें।

स्टेप 4

तवा गर्म होने पर पराठा डालें और पराठा के दोनों साइड तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक सेकें। जब पराठा तवे पर फूल जाए तो गैस धीमी कर दें।

स्टेप 5

अब पराठा को एक साइड से कलछी या चम्मच की मदद से खोल दें। इसके बाद पराठा के दोनों परत के बीच अंडे का मिश्रण डालकर पराठा को दबा दें।

स्टेप 6

अंडा डालते ही पराठा एकदम मोटा होकर फूलने लगेगा। फिर इसे दबाते हुए पलटकर दोनों साइड से अच्छी तरह सेक लें।

Image Cedit:  YouTube

स्टेप 7

अब हेल्दी और स्वादिष्ट अंडे का पराठा बनाकर तैयार है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Image Cedit:  YouTube