Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज के त्यौहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक मिठाइयां

By Roshni Jaiswal

September 2, 2024

6 सितंबर को हरितालिका तीज है। हरतालिका तीज के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। ऐसे में, इस त्यौहार के मौके पर आप ये 5 पारंपरिक मिठाइयां बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 पारंपरिक मिठाइयों के बारे में

बालूशाही

हरतालिका तीज के त्यौहार पर ज्यादातर घरों में बालूशाही जरूर बनाई जाती है। आप भी इस तीज पर बालूशाही बना सकते हैं।

गुजिया

हरतालिका तीज पर यूपी-बिहार में गुजिया जरूर बनाई जाती है। गुजिया को गणेश जी को भोग लगाया जाता है और इसे प्रसाद में बांटा जाता है।

लड्डू

हरतालिका तीज पर गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में, आप गणेश जी का पसंदीदा लड्डू बनाकर भोग लगा सकते हैं।

मालपुआ

हरतालिका तीज पर आप मालपुआ बना सकते हैं। मालपुआ की मिठास से आप त्यौहार की खुशियां बढ़ाए।

घेवर

घेवर के बिना तीज का त्यौहार अधूरा माना जाता है। इस तीज पर आप घर पर ही मैदा, घी, चीनी और मावा से घेवर बना सकते हैं।