Kitchen Hacks: बची हुई रोटी से बनाएं ये 5 टेस्टी नाश्ता

By Roshni Jaiswal

January 24, 2024

अक्सर रात में बनी हुई रोटियां बच जाती हैं। जिसे खाना कोई भी पसंद नहीं करता है। क्योंकि लोग गर्म रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप बासी रोटी से कई तरह के टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं।

रोटी का चूरमा

बासी रोटी से आप रोटी का चूरमा बना सकते हैं। रोटी का चूरमा को बासी रोटी, गुड़ और घी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये बहुत ही टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है।

Image Credit: Cookpad.com

रोटी फ्राई

बची हुई रोटी से आप रोटी फ्राई बना सकते हैं। इसे बासी रोटी, मसाले, सब्जियां, सॉस और तेल के साथ तैयार किया जाता है।

Image Credit: Cookpad.com

रोटी का पोहा

बासी रोटी से बना रोटी का पोहा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बासी रोटी, तेल, जीरा, राई, प्याज, मूंगफली, मसाले, नमक, चीनी और नींबू के रस के साथ बनाया जाता है।

Image Credit: Cookpad.com

रोटी की टिक्की

बची हुई रोटी से आप टेस्टी टिक्की बनाकर खा सकते हैं। इसे बासी रोटी, उबले आलू, सब्जियां और मसाले से तैयार किया जाता है।

रोटी का पिज्जा

बची हुई रोटी से टेस्टी रोटी का पिज्जा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बासी रोटी, सॉस, सब्जियां, चीज, मक्खन, मसाले का उपयोग किया जाता है।

Image Credit: Cookpad.com