Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में चना दाल से बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स

By Roshni Jaiswal 

July 31, 2024

बारिश के मौसम का आप असली मजा लेना चाहते हैं तो चना दाल से इन 5 चटपटे स्नैक्स को बनाकर जरूर खाएं। मानसून में गरमा गरम चाय के साथ इन 5 चटपटे स्नैक्स खाने का मजा ही अलग होता है। तो आईए जानते हैं चना दाल से बने इन 5 चटपटे स्नैक्स के बारे में

चना दाल वड़ा

बारिश के मौसम में आप चना दाल से वड़ा तैयार करके गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं। चना दाल वड़ा खाने में बहुत ही स्पाइसी होता है।

चना दाल की टिक्की

चना दाल की टिक्की तैयार करके आप बारिश के मौसम में खा सकते हैं। चना दाल की टिक्की खाने में बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है।

चना दाल ढोकला

बेसन, सूजी का ढोकला खाकर आप बोर हो गए हैं तो आप चना दाल का ढोकला बनाकर बारिश के मौसम में इसके स्वाद का लुप्त उठा सकते हैं।

चना दाल नमकीन

बारिश के मौसम में गरमा गरम चाय के साथ आप चना दाल का नमकीन भी बनाकर खा सकते हैं। चना दाल नमकीन खाने में बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है।

चना दाल पीठा

चना दाल से आप दाल पीठा भी बना सकते हैं। आप दाल पीठा को फ्राई करके गरमा गरम चाय के साथ बारिश के मौसम में खा सकते हैं।