घर पर बनाएं ये 5 स्पाइसी महाराष्ट्रीयन चटनी, जुबां से नहीं उतरेगा स्वाद

By Roshni Jaiswal

June 28, 2024

अगर आप भी चटनी खाने के शौकीन है तो इन 5 स्पाइसी महाराष्ट्रीयन चटनी को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें। ये चटनी खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि इसका स्वाद जुबां से उतरता ही नहीं है। तो आईए जानते हैं इन 5 स्पाइसी महाराष्ट्रीयन चटनी के बारे में

बॉम्बिल चटनी

बॉम्बिल चटनी महाराष्ट्र की फेमस चटनी है। इस चटनी को बॉम्बे डक नामक मछली से बनाई जाती है। यह चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

ठेचा चटनी

ठेचा एक फेमस महाराष्ट्रीयन चटनी है। इसे सिलवटे पर पीसकर या कूट कर बनाया जाता है। इस चटनी को हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और मूंगफली के दाने के साथ बनाया जाता है।

लहसुन की चटनी

लहसुन की चटनी महाराष्ट्र की फेमस चटनी है। इस चटनी को लोग बड़ी चाव से खाते हैं। यह चटनी खाने में बहुत ही स्पाइसी और स्वादिष्ट होती है।

शेंगदाना चटनी

शेंगदाना चटनी महाराष्ट्रीयन चटनी में से एक है। इस चटनी को मूंगफली के दाने, लहसुन, हरी मिर्च के साथ तैयार किया जाता है।

वड़ा पाव सूखी चटनी

वडा पाव सूखी चटनी को लोग बड़े पसंद से खाते हैं। ये महाराष्ट्र की फेमस सूखी चटनी है। इसे सूखी लाल मिर्च, लहसुन आदि चीजों के साथ बनाया जाता है।