South Indian Dishes: प्रोटीन से भरपूर दाल से बनाएं ये 5 साउथ इंडियन डिश

By Roshni Jaiswal 

August 21, 2024

अगर आप भी साउथ इंडियन डिश खाना पसंद करते हैं तो प्रोटीन से भरपूर दाल से इन 5 साउथ इंडियन डिश को बनाकर जरूर खाएं। इन साउथ इंडियन डिश को खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। तो आईए जानते हैं प्रोटीन से भरपूर इन 5 साउथ इंडियन डिश के बारे में

मेदू वड़ा

प्रोटीन से भरपूर उड़द की दाल से आप साउथ इंडियन की फेमस मेदू वड़ा बनाकर खा सकते हैं। मेदू वड़ा को सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाएं।

उत्तपम

साउथ इंडियन की उत्तपम को प्रोटीन से भरपूर उड़द की दाल से तैयार किया जाता है। इसे चावल, उड़द के दाल और सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है।

सांभर

साउथ इंडियन की फेमस सांभर को अरहर की दाल, सब्जियों और मसालों के साथ तैयार किया जाता है। सांभर को डोसा, इडली, अप्पे के साथ खाया जाता है।

इडली

चावल और उड़द की दाल से साउथ इंडियन की फेमस इडली को तैयार किया जाता है। इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।

डोसा

साउथ इंडियन की फेमस डोसा को चावल और उड़द की दाल के साथ तैयार किया जाता है। क्रिस्पी डोसा हर किसी का फेवरेट होता है।