बेसन से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिश, खाते ही चाट जाएंगे उंगलिया

By Roshni Jaiswal

September 12, 2024

आप भी बेसन से ये 5 स्वादिष्ट डिश बनाकर जरूर ट्राई करें। बेसन से बने ये डिश खाने में इतने बेहतरीन लगते हैं कि इसे खाते ही अपनी उंगलियां चाट जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बेसन से बनने वाले इन 5 स्वादिष्ट डिश के बारे में

गट्टे की सब्जी

बेसन से आप राजस्थान की फेमस गट्टे की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। गट्टे की सब्जी खाने में बहुत ही स्पाइसी और स्वादिष्ट लगती है।

बेसन का चीला

सुबह के नाश्ते में आप झटपट बेसन से स्वादिष्ट चीला तैयार करके खा सकते हैं। इस चीला को बेसन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर से तैयार किया जाता है।

बेसन की कढ़ी

बेसन की कढ़ी बनाकर आप चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। बेसन की कढ़ी का स्वाद चखते ही आप इसके फैन हो जाएंगे।

बेसन का हलवा

जब भी आपको मीठा खाने का मन करे तो आप झटपट बेसन का हलवा बनाकर खा सकते हैं। बेसन का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।

ढोकला

नाश्ते में आप बेसन का ढोकला तैयार करके अपने परिवार वालों के साथ खा सकते हैं। बेसन का ढोकला खाने में बहुत ही स्पंजी और स्वादिष्ट होते हैं।