Rajgira Cheela : सावन में बनाइए राजगीरा आटे से बना टेस्टी राजगीरा चीला

By Shivam Yadav

July 23, 2024

आप सावन में कुछ टेस्टी खाना चाहते है तो आप राजगीरा से बना टेस्टी चीला खा सकते हैं, इसमें ज्यादा ऑयल भी नहीं लगता।  हरी चटनी के साथ सुबह 2 चीला खाने से आपको दिनभर पोषण मिलेगा। आज हम आपको राजगीरा के आटे से परफेक्ट चीला बनाने की विधि बता रहे हैं

सामग्री

राजगीरा का आटा          1 कप सेंधा नमक                   स्वादानुसार छाछ                          1 कप काली मिर्च पाउडर         1 टीस्पून जीरा पाउडर                1 टीस्पून मिर्च अदरक का पेस्ट     ½ टेबलस्पून हरी मिर्च                     1 कटी हुई हरा धनिया                  1 टेबल स्पून (कटा हुआ) घी                             2 टेबलस्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर, नमक, मिर्च अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें। अब इसमें छाछ को मिलाते हुए एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2

अब बैटर को करीब 5 मिनट तक ढंक कर रख दें, एक पैन में थोड़ा घी लगाकर गर्म कर लें और बीच में बैटर डालकर चीला की तरह फैला दें।

स्टेप 3

इसे करीब 2-3 मिनट तक पकने दें और फिर पलट दें, दूसरी ओर से भी 3 मिनट तक पकाएं।  स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीला बनकर तैयार है।

स्टेप 4

जब आटा एक साथ आने लगे, तो उसमें ताज़ा कसा हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालें। आटे के छोटे-छोटे टुकड़े लें और उन्हें लड्डू का आकार दें।